कौशांबी में संत रविदास की 650वीं जयंती पर कलश पूजन:जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य बोले- उनके विचार सामाजिक समरसता मजबूत करेंगे


कौशांबी के ग्राम पंचायत काजू में शनिवार शाम संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा समरसता संकल्प अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने कलश पूजन किया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कलश रथ यात्रा का पूजन कर स्वागत किया। उन्होंने संत रविदास महाराज के सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के विचारों पर प्रकाश डाला। मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के विचारों से समाज में समरसता का भाव मजबूत होगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मौर्य ने संत रविदास के जीवन से जुड़ी एक प्रचलित कहानी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भक्त रविदास की भक्ति से गंगा मैया उनकी कठौती में ही प्रकट हो गई थीं, जिससे ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ की कहावत प्रचलित हुई। अन्य वक्ताओं ने भी संत रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर अपने विचार रखे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भोलेशंकर कुशवाहा, विनीता गुप्ता, कोआपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य, मण्डल अध्यक्ष राजन सरोज, कार्यक्रम संयोजक ऋषभ द्विवेदी और मण्डल महामंत्री प्रमोद प्रजापति सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *