बिजली चेकिंग के दौरान जेई को पीटा, VIDEO:चारपाई पर बैठाकर थप्पड़-घूंसे मारे, केबल में कट लगाकर हीटर चलाते पकड़ा था


बिजनौर में चांदपुर थाना क्षेत्र के बागड़पुर गांव में शुक्रवार को बिजली चेकिंग के दौरान बिजली विभाग के जेई के साथ मारपीट की गई। इसका वीडियो मंगलवार देर शाम सामने आया। वीडियो में कई लोग जेई को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने जेई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीटर की केबल में कट लगाकर हीटर चलाने का आरोप बागड़पुर बिजलीघर पर तैनात जेई सुदीप कुमार शर्मा शुक्रवार को विभागीय टीम के साथ गांव में बिजली चेकिंग करने पहुंचे थे। विभागीय टीम के अनुसार, एक घर के मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर हीटर चलाया जा रहा था। घर के बाहर बनी दुकानों में भी बिजली का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। टीम ने मौके की वीडियोग्राफी शुरू की तो विवाद हो गया। जेई को बंधक बनाकर पीटने का आरोप आरोप है कि विवाद के बाद ग्राम प्रधान पति और कुछ किसान नेताओं ने जेई को बंधक बना लिया। इसके बाद उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में कई लोग जेई को घेरकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जेई की तहरीर पर केस दर्ज घटना के बाद जेई सुदीप कुमार शर्मा ने चांदपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *