![]()
गोंडा में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग के तीन वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में हिमांशु सिंह नाम का युवक लाइसेंसी बंदूक में गोली लोड कर फायरिंग करता नजर आ रहा है। एक वीडियो में वह दिनदहाड़े, जबकि दूसरे में रात के समय गोली चलाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोकुला साखीपुर दत्त नगर गांव का है। दिन और रात में फायरिंग के वीडियो वायरल वायरल वीडियो में युवक बंदूक में कारतूस डालने के बाद फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो करीब एक से दो महीने पुराने हैं, जिन्हें हाल ही में फेसबुक स्टोरी के जरिए वायरल किया गया। वहीं तीसरा वीडियो हिमांशु सिंह के फेसबुक अकाउंट पर 3 जून को पोस्ट किया गया था। इसमें भी वह बंदूक से फायरिंग करता नजर आ रहा है। तीनों वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने वीडियो का लिया संज्ञान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नवाबगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बंदूक से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद होगी कार्रवाई थाना अध्यक्ष ने बताया- किसी भी व्यक्ति को हर्ष फायरिंग करने की अनुमति नहीं है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Source link
गोंडा में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग के 3 VIDEO:दिन और रात में गोली चलाता दिखा युवक; पुलिस तलाश कर रही