![]()
कानपुर में आज मेकअप सेमिनार का आयोजन किया गया है। सुमित अरोड़ा प्रोडक्शंस द्वारा ‘एम्पावरिंग वीमेन अवॉर्ड 2026’ और वन डे मेकअप सेमिनार का आयोजन साकेत नगर स्थित ओसियन ग्रैंड होटल में किया गया। यह कार्यक्रम मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध डेंटल सर्जन डॉ. तन्या शुक्ला रहीं। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली करीब 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर के पदाधिकारियों सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं के सशक्तिकरण को समाज के विकास के लिए आवश्यक बताते हुए ऐसे आयोजनों की सराहना की। इस मौके पर प्रतिभागियों के लिए मेकअप सेमिनार भी आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने महिलाओं को ब्यूटी और ग्रूमिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
Source link
कानपुर में एम्पावरिंग वीमेन अवॉर्ड में मेकअप सेमीनार आयोजन:100 महिलाओं को दिया अवार्ड, मारवाड़ी सम्मेलन के लोग शामिल हुए