![]()
बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से महिला बलकिसा (पति इकराम) की मौके पर ही मौत हो गई। महिला हरियाणा से मजदूरी कर लौट रही थी। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर मोड़ के पास हुई। हरियाणा से बागपत की ओर आ रहे कैंटर ने महिला को टक्कर मारी और तेजी से भाग निकला। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कैंटर चालक टक्कर मारकर फरार होता दिख रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। पुलिस ने कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक महिला बलकिसा के पांच बच्चे हैं। वह और उनके पति इकराम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बागपत शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कैंटर चालक की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
बागपत में कैंटर की टक्कर से महिला की मौत:मौके से चालक फरार; पुलिस जांच में जुटी