![]()
कानपुर देहात में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय मौसम विभाग के अलर्ट और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, राजकीय, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई 10 जुलाई को स्थगित रहेगी। सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, मौसम विभाग ने जिले में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्कूल आने-जाने के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
Source link
कानपुर देहात में बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद:डीएम ने 10 जुलाई को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को बंद करने के दिए आदेश