![]()
कन्नौज में गुरुवार रात 10 बजे गौकशी मामले में फरार चल रहे युवक से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सदर कोतवाली की जलालपुर चौकी क्षेत्र के घमाइचमऊ गांव निवासी तारिक उर्फ शाहिद के खिलाफ सदर कोतवाली में 8 जुलाई की रात गौकसी का मुकदमा दर्ज किया गया। तब से वह पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था। गुरुवार की देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौकसी का आरोपी तारिक उर्फ शाहिद अपने गांव के पास मौजूद है। ऐसे में पुलिस टीम ने गुरुवार रात 10 बजे घमाइचमऊ गांव के सामने हाइवे के ओवरब्रिज के पास उसे घेर लिया। पुलिस को घेराबंदी देखकर तारिक ने टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस कर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली उसके पैर में जा लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पुलिस की मौजूदगी में उसका इलाज किया जा रहा। मामले को लेकर सीओ सिटी शिल्पा वर्मा ने बताया कि बीती रात गौकसी के मामले में तारिक उर्फ शाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के दौरान उसे पकड़ लिया गया।
Source link
कन्नौज में गौकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती