25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में हाथ जोड़कर माफी मांगी, दुष्कर्म समेत कई मामलों में फरार था; तमंचा-कारतूस बरामद


मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अजरू उर्फ अजरुद्दीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ शनिवार रात करीब 10:30 बजे नई मंडी थाना क्षेत्र में टीपी नगर रजवाहे के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने हाथ जोड़कर गलती भी मानी।
गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा पुलिस के अनुसार, आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना सिटी थाना क्षेत्र के रायपुर गांव का रहने वाला है। वह नई मंडी थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 282/26 में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87 और 64(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2) और धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 के तहत मामला दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पहुंची टीम पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई उपनिरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में हेड कांस्टेबल वीरेंद्र और कांस्टेबल विकास कुमार व अमन कुमार शामिल रहे। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ नई मंडी राजू साव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *