TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार के शीशे तोड़े:BJP पर आरोप; 5 महीने में 26 से ज्यादा TMC नेताओं पर हमले


बंगाल के बारुईपुर ईस्ट से TMC विधायक बिभास सरदार की गाड़ी पर शनिवार को हमला किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। विधायक ने इसके लिए BJP को जिम्मेदार ठहराया है। विधायक के मुताबिक, पहले उनकी कार का शीशा ईंट मारकर तोड़ा गया। इसके बाद गोलबेरिया हाट में हुए दूसरे हमले में उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना में उनकी आंख में चोट आई है। बंगाल में 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। 15 साल बाद TMC सत्ता से बाहर हो गई और पहली बार BJP की सरकार बनी। चुनाव के बाद पिछले 5 महीनों में TMC के 26 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अंडे फेंकने या हमले की घटनाएं सामने आई हैं। हमले से जुड़ी 3 तस्वीरें… विधायक पर दो बार हमला किया गया बताया जा रहा है कि विधायक पर 2 बार हमला हुआ। पहला हमला मनसाताला और दूसरा गोलबेरिया हाट में हुआ। ये दोनों जगहें जयनगर पुलिस स्टेशन के इलाके में आती हैं। उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर को भी परेशान करने का आरोप है। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक को बचाया। BJP के जादवपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष मनोरंजन ने इन आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना में BJP से जुड़ा कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *