![]()
इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 7 बजे बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ मायके से अड्डा गूलर स्थित मकान पर लौट रही थी। आईटीआई चौराहे के पास गंगा विहार कॉलोनी के सामने हुई घटना के बाद पुलिसकर्मियों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई के साथ लौट रही थी महिला भरथना थाना क्षेत्र के सरावा निवासी शिवकुमार की पत्नी सुमन (32) शनिवार को मायके सैफई के भटपुरा गई थीं। शाम करीब 5:30 बजे वह अपने भाई संजय के साथ बाइक से फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अड्डा गूलर स्थित अपने दूसरे मकान पर लौट रही थीं।
अस्पताल में तोड़ा दम रास्ते में आईटीआई चौराहे के पास गंगा विहार कॉलोनी के सामने अचानक सुमन बाइक से नीचे गिर गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
Source link
इटावा में बाइक से गिरकर महिला की मौत:भाई के साथ मायके से लौट रही थी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया