![]()
हापुड़ में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे हापुड़ के गढ़ क्षेत्र निवासी दो चचेरे भाइयों के साथ दुखद घटना हुई। इनमें से एक, सत्येंद्र सिंह, खतौली के पास हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में मिले, जबकि दूसरे चचेरे भाई राजीव कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। राजीव का शव मेरठ मेडिकल कॉलेज में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक छा गया। पढ़िए पूरा मामला पुलिस के अनुसार, गांव पावटी निवासी राजीव कुमार और सत्येंद्र सिंह छह जुलाई को बस से हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। कांवड़ लेकर दोनों वापस घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि सात अगस्त तक उनसे फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने खतौली में होने की जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों का परिवार से संपर्क टूट गया। शिवरात्रि पर भी दोनों के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार को सत्येंद्र सिंह खतौली के निकट हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजीव का कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने खतौली और हापुड़ पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसी बीच, परिजनों को राजीव का शव मेरठ मेडिकल कॉलेज में होने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि राजीव कुमार नौ अगस्त को एक सड़क हादसे में घायल हुए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात करीब ढाई बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
कांवड़ लेने गए दो चचेरे भाइयों में एक बेहोश मिला:दूसरे की सड़क हादसे में मौत, मेरठ मेडिकल कॉलेज में मिला शव