![]()
महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र के इंदिरा नगर बांसपार रोड पर रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। इससे सड़क पर आना-जाना बंद हो गया और बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। पेड़ गिरने से राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों गोरख, अश्वनी, योगेश और कलीमुल्लाह ने बताया कि सड़क पर पेड़ होने से आने-जाने में परेशानी हो रही है। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से किसी बड़े हादसे का डर भी बना हुआ था। जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया। इंदिरा नगर के सभासद गोरख प्रसाद मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द पेड़ हटाने के निर्देश दिए। सभासद ने बताया कि पेड़ हटाने के बाद सड़क पर आवागमन सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। बिजली विभाग की टीम भी तारों की जांच कर रही है, ताकि बिजली सप्लाई जल्द शुरू हो सके। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई शुरू होने पर राहत महसूस की।
Source link
इंदिरा नगर में बिजली के तार पर गिरा पेड़:बांसपार रोड पर आवागमन और बिजली सप्लाई ठप, लोगों को परेशानी