स्वयं सहायता समूहों से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं:महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- सरकारी योजना का लाभ उठाएं, अयोध्या में संवाद किया


महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। इसके बाद पूरा बाजार ब्लॉक में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन भी किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिलाओं की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। कई महिलाएं हर महीने 25 से 30 हजार रुपए तक कमा रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में पति का भी साथ दे रही हैं। सरकारी योजनाओं का फायदा उठाकर मजबूत बन रहीं महिलाएं डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। जागरूक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील की। बोलीं- महिलाओं की शिकायतों पर पुलिस कर रही बेहतर काम महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं की शिकायतों पर गंभीरता से काम कर रही है। हालांकि, कुछ मामलों की जांच में समय लगता है। महिलाएं शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई और गिरफ्तारी चाहती हैं, लेकिन सात साल से कम सजा वाले कुछ अपराधों में कानून के तहत तुरंत गिरफ्तारी जरूरी नहीं होती। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार बेहतर काम कर रही है और महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *