नेपाल में फिर से बाढ़-लैंडस्लाइड, 6 की मौत:घर-पुल बहे, हाईवे बंद; एक महीने पहले आई बाढ़ में 1453 मौते, 5500 से ज्यादा लापता


नेपाल में लगातार बारिश के बीच बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बागलुंग जिले में भूस्खलन से एक घर मलबे में दब गया। हादसे में एक महिला और उसके तीन बेटों की मौत हो गई। पाल्पा जिले में 2 लोग मारे गए हैं। बाढ़ में कई घर और पुल बह गए हैं। जगह-जगह हाईवे बंद होने से आवाजाही प्रभावित हुई है। बुटवल जिले में बाढ़ के बीच फंसे 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। लगातार बारिश के कारण नेपाल की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नारायणी नदी देवघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रविवार सुबह 7:45 बजे इसका जलस्तर 11 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 2 मीटर ज्यादा है। अधिकारियों ने इसके और बढ़ने की आशंका जताई थी। बुटवल में घर बहे, करीब 1,000 लोगों को निकाला बाढ़ के कारण बुटवल में छह घर बह गए। यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 1,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसके अलावा बाढ़ के खतरे को देखते हुए करीब 200 परिवारों को उनके घरों से हटाया गया। कई इलाकों में बाढ़ का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *