कक्षा-12 के छात्र का पेड़ पर लटका मिला शव:हरदोई से लखनऊ जाने के लिए निकला था, बाग में लटका मिला


हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर गांव के मजरा रेंदा पुरवा में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय प्रियांशु पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। प्रियांशु स्वामी राम कृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज, मलिहामऊ में कक्षा 12 का छात्र था। वह एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग भी था। जानकारी के अनुसार, प्रियांशु लगभग एक सप्ताह पहले लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकला था। बताया गया कि वह दुबग्गा स्थित एक विकलांग स्कूल जाने की बात कह रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मंगलवार को प्रियांशु के पिता राधेश्याम खेत पर गए थे। गांव से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक बाग में उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। वहां पहुंचने पर उन्होंने अपने बेटे प्रियांशु को पेड़ से लटका हुआ पाया। इस सूचना के बाद परिजनों में शोक छा गया। मृतक प्रियांशु अपने चार भाइयों, हिमांशु, दिब्यांशु, सुधांशु और शिवांशु में तीसरे नंबर का था। उसके पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। थाना प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि युवक का शव करीब 5-6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव सड़ जाने के कारण क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *