![]()
बदायूं में तेज रफ्तार XUV की टक्कर से ट्राली पलटने के हादसे में घायल एक नाबालिग लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। यह हादसा बिजनौर हाइवे पर उघैती कस्बे में हुआ था। इससे पहले, सोमवार देर रात हुए इस हादसे में सुमन (24) और उसकी तीन महीने की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। सुमन अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ इस्लामनगर के समदनगर गांव में ‘भात’ मांगने जा रही थी। वह उझानी के बसोमा गांव की रहने वाली थी। इस दुर्घटना में शिवानी (14), माही (10), ज्योति (16), सुनीता (40), उमानदेही (32), खुशबू (26), जयदेवी (60), वीरा (45) और वर्षा (16) गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घायलों में शामिल ज्योति (16) पुत्री सुरेश की आधी रात को हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ज्योति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Source link
बदायूं में XUV टक्कर, घायल नाबालिग ने तोड़ा दम:हादसे में मां-बेटी की पहले ही हो चुकी है मौत, ट्रॉली पलटी थी