मैनपुरी में करंट लगने से युवक की मौत:दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई जान, डीजे के तार में उतरा बिजली


मैनपुरी के कुरावली में दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए 22 वर्षीय युवक की डीजे के तार में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे कुरावली थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव में हुआ। युवक के करंट की चपेट में आने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूरजपुर मनौना गांव निवासी गोविंद यादव (22) शुक्रवार रात अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए अशोकपुर गांव गया था। गांव के रहने वाले समाजसेवी सहजेंद्र सिंह ने बताया कि गोविंद रात करीब 8 बजे के बाद घर से पार्टी में जाने के लिए निकला था। वहां जन्मदिन की पार्टी चल रही थी और डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक डीजे के तार में करंट उतर आया और गोविंद उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से गोविंद गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद पार्टी में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। खेती-मजदूरी कर परिवार की मदद करता परिजन युवक को तत्काल सीएचसी कुरावली लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक गोविंद ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है। गोविंद दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई खेती-मजदूरी कर परिवार की मदद करता है। वहीं पिता करतार सिंह कुरावली थाने में होमगार्ड के पद पर ड्यूटी करते हैं। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद कुरावली थाना पुलिस सीएचसी पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *