![]()
कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में गुरुदेव स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे के सामने बुधवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने सामने आए ऑटो को बचाने की कोशिश की। गनीमत रही कि कंटेनर किसी राहगीर या अन्य वाहन से नहीं टकराया, जिससे बड़ा सड़क हादसा टल गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में छोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर चौबेपुर की ओर से शहर की तरफ आ रहा था। गुरुदेव स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे के पास अचानक सामने एक ऑटो आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कंटेनर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। तेज टक्कर से मची अफरा-तफरी कंटेनर की पेड़ से जोरदार टक्कर होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना राहगीरों ने तुरंत रावतपुर पुलिस को दी। चालक को हिरासत में लेकर की पूछताछ सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर चालक चौबेपुर निवासी सुशील सिंह को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में चालक ने बताया कि ऑटो को बचाने के दौरान कंटेनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। कुछ देर प्रभावित रहा यातायात हादसे के कारण जीटी रोड पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई। देर रात तक क्षतिग्रस्त कंटेनर घटनास्थल पर ही खड़ा रहा। थाना प्रभारी बोले- कोई जनहानि नहीं रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर भी नहीं मिली है। चालक से पूछताछ के बाद उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Source link
ऑटो को बचाने में पेड़ से टकराया तेज रफ्तार कंटेनर:पॉलीटेक्निक चौराहे पर बड़ा हादसा टला, चालक हिरासत में