Mau News | AIMIM Protest Against Nagar Palika President Arshad Jamal

सुशील सिंह | मऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में AIMIM नेता मुनौव्वर अली उर्फ मुर्गा की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने नगर की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस दौरान AIMIM नेता ने नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल के खिलाफ भी नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद मुनौव्वर अली ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के जरिए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कई समस्याओं के समाधान की मांग की।

ज्ञापन में हैदरनगर अंडरपास की सड़क, नाला और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की गई। साथ ही, हैदरनगर (बड़ी कम्हरिया) में संक्रामक बीमारी की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम भेजकर लोगों का उपचार कराने की मांग भी शामिल थी।

नगर की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग

सईदी रोड स्थित शाहजहां होटल के सामने रेलवे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में टिकट खिड़की और दूसरा प्रवेश मार्ग बनाने की मांग भी की गई। इसके अलावा, फुटओवर ब्रिज सहित स्टेशन तक आने-जाने की अच्छी व्यवस्था और क्षेत्र को सुंदर बनाने की मांग भी उठाई गई।

AIMIM नेता ने बुनकर पासबुक योजना को फिर से शुरू करने और बुनकरों का बकाया माफ करने की मांग की। उन्होंने नगर पालिका के सभी वार्डों की जांच कराकर योग्य लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और व्यवस्था को भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग भी ज्ञापन के जरिए की।

मुनौव्वर अली ने बताया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को 3 सितंबर 2026 को भी एक ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने मांग की कि उस ज्ञापन को भी ध्यान में लेकर समस्याओं का समाधान कराया जाए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने नगर की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *