![]()
अमरोहा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लखन सिंह यादव ने सोमवार दोपहर पुलिस कार्यालय की अलग-अलग शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस कार्यालय में बनी आईजीआरएस, जनशिकायत, फीडबैक, सम्मन सेल और डीसीआरबी शाखाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने लंबित मामलों, शिकायतों और रिकॉर्ड के रखरखाव की समीक्षा भी की। एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समय पर और अच्छी तरह से निपटारा किया जाए। समस्याओं को जल्दी हल किया जाए उन्होंने कहा कि प्राप्त फीडबैक पर खास ध्यान दिया जाए। एसपी लखन सिंह यादव ने जनशिकायतों को निपटाने में पारदर्शिता और असरदार तरीके से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सरकार की मंशा के अनुसार आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए।
Source link
अमरोहा एसपी ने पुलिस कार्यालय की शाखाओं का किया निरीक्षण:लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के दिए निर्देश