बिजनौर में पुरानी रंजिश में फायरिंग, महिला को लगी गोली:रिटायर्ड फौजी के घर के बाहर हुई घटना, मेरठ रेफर


बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुर्जरपुर जसपुर में बुधवार देर शाम 6 बजे पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना हुई। इस दौरान एक महिला को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, गांव के सेवानिवृत्त सैनिक प्रवीण सिंह और चंद्रशेखर उर्फ शेखर के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि बुधवार शाम करीब 6 बजे चंद्रशेखर उर्फ शेखर ने प्रवीण सिंह के घर के बाहर गेट पर फायरिंग कर दी। इस दौरान वहां मौजूद रेखा देवी (50), पत्नी स्व. रमेश सिंह, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद, परिजनों और ग्रामीणों ने घायल रेखा देवी को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *