पैसेंजर ट्रेन में किन्नरों ने यात्रियों को चाकू मारा:नेग मांगने को लेकर विवाद, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन


कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन में बुधवार को 8 बजे बवाल हो गया। नेग मांगने को लेकर किन्नरों का दो यात्रियों से विवाद हो गया। इसके बाद किन्नरों ने दोनों यात्रियों चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में हरसिंहपुर गोवा निवासी सुनील उर्फ अनूप और सौरभ घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेन को हरसिंहपुर गोवा रेलवे क्रॉसिंग पर करीब 2 घंटे तक रोकना पड़ा। यह घटना शुकुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास हुई। ट्रेन जब शुकुल्लापुर स्टेशन के करीब पहुंची, तो किन्नरों ने यात्रियों से नेग मांगा। इसी दौरान यात्रियों और किन्नरों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद किन्नरों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल यात्रियों ने अपने गांव के लोगों को सूचना दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण हरसिंहपुर गोवा रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए और किन्नरों की तलाश करने लगे। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद ट्रेन पर पथराव भी हुआ, जिससे ट्रेन के दो शीशे टूट गए। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और एक बोगी में बंद दोनों किन्नरों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाने ले गए। घायल यात्री भी जीआरपी थाने में ही मौजूद हैं। यात्रियों ने बताया कि किन्नरों ने बोगी का गेट अंदर से बंद कर लिया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किन्नरों ने बोगी में रखे आग बुझाने वाले सिलेंडरों का भी इस्तेमाल किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *