![]()
संभल में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी-एमएलए) कोर्ट में 25 अगस्त को दो चर्चित मामलों की सुनवाई होगी। इनमें समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से जुड़े परिवाद शामिल हैं। कांवड़ियों पर कथित टिप्पणी का मामला पहला मामला सपा विधायक इकबाल महमूद और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से जुड़ा है। दोनों पर कांवड़ियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस संबंध में दिल्ली निवासी हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने पिछले वर्ष 21 अगस्त को अदालत में परिवाद दायर किया था। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि दोनों नेताओं ने कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों और कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। परिवादी सिमरन गुप्ता का कहना है कि मामले की सुनवाई में विलंब हो रहा है। इस प्रकरण में गवाह आशीष गुप्ता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने न्यायालय को बताया कि संबंधित टिप्पणियों की जानकारी उन्हें 21 जुलाई को एक समाचार पत्र के माध्यम से मिली थी। दूसरा मामला कांग्रेस सांसद इमरान मसूद से संबंधित है। उन पर शहीद भगत सिंह की तुलना हमास से करने संबंधी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। यह परिवाद शहीद कर्नल सुरेश गुप्ता के पुत्र सिमरन गुप्ता ने 1 अप्रैल को दायर किया था। परिवाद के अनुसार, 28 अक्टूबर को टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से सांसद के एक कथित बयान की जानकारी मिली, जिसे परिवादी ने शहीदों की गरिमा के विरुद्ध बताया है। दोनों मामलों में न्यायालय के समक्ष कानूनी प्रक्रिया जारी है। अदालत ने दोनों प्रकरणों की अगली सुनवाई 25 अगस्त के लिए निर्धारित की है।
Source link
एमपी-एमएलए कोर्ट में 25 अगस्त को चर्चित मामलों की सुनवाई:इकबाल महमूद, स्वामी प्रसाद और इमरान मसूद से जुड़ा है मामला