बाराबंकी में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम:श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली, गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए


बाराबंकी के विकास खंड सिरौलीगौसपुर के पीठापुर त्रिवेदी पुरवा गांव में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एवं सांसद प्रतिनिधि अमित त्रिवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी भगवान गणेश के समक्ष मत्था टेका और सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा। डीजे और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए और पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *