![]()
मुरादाबाद के डिलारी में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रविवार सुबह सरकड़ा गांव के जंगल में नहर किनारे गन्ने के खेत में रिंकू का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। परिजनों ने रिंकू के चचेरे भाई शिवम पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से शिवम फरार है। रामलीला देखने निकला था, रातभर घर नहीं लौटा सरकड़ा गांव में इन दिनों रामलीला चल रही है। शनिवार शाम रिंकू अपने चचेरे भाई शिवम के साथ रामलीला देखने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह खोजबीन के दौरान रिंकू का शव जंगल में नहर किनारे गन्ने के खेत में मिला। सूचना पर डिलारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्नी को लेकर पहले भी हुआ था विवाद परिजनों के मुताबिक, करीब एक साल पहले रिंकू की पत्नी को उसका चचेरा भाई अमित अपने साथ ले गया था। आरोप है कि अमित फिलहाल रिंकू की पत्नी और उसके दो बच्चों के साथ दिल्ली में रह रहा है। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। रिंकू के साथ रामलीला देखने गया शिवम, अमित का सगा भाई है। रिंकू की हत्या के बाद से शिवम के फरार होने को लेकर परिजनों ने उस पर शक जताया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Source link
मुरादाबाद में धारदार हथियार से युवक की हत्या:चचेरे भाई के साथ रामलीला देखने निकला था, सुबह गन्ने के खेत में शव मिला