![]()
सीतापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में एसपी अंकुर अग्रवाल ने बड़ी कार्रवाई की। बुधवार रात करीब 9 बजे फरार दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस के अनुसार, इनामी घोषित किए गए आरोपियों में रजत मिश्रा और भैरव मिश्रा शामिल हैं। दोनों को पुलिस इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी मान रही है। घटना के बाद से दोनों फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। तीन आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल पुलिस ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी नौशाद, आफाक और नीतीश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले सलमान और आरोपियों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने सलमान को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही पुलिस एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दोनों के खिलाफ पहले से दर्ज आपराधिक मामलों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इनामी आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Source link
सलमान हत्याकांड के आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम:सीतापुर में 3 आरोपी हो चुके गिरफ्तार, शराब के विवाद में हुआ था मर्डर