![]()
जौनपुर के सुरेरी थाना परिसर में रविवार शाम करीब 7 बजे प्रशिक्षु कांस्टेबल अभिषेक सिंह की अचानक मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर थाने के पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल रामपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना परिसर में बिगड़ी तबीयत बताया गया कि रविवार शाम करीब 7 बजे अभिषेक सिंह की थाना परिसर में अचानक तबीयत खराब हो गई। पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जौनपुर के सुरेरी थाना परिसर में तैनात 2025 बैच के सिपाही अभिषेक सिंह ने तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. थाने में आत्महत्या किये जाने से सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक सिपाही अभिषेक सिंह गोरखपुर के महुआपार का रहने वाले थे. वहीं आत्महत्या की वजह तलाशने में पुलिस की टीम जुट गई है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है. गोरखपुर के रहने वाले थे अभिषेक अभिषेक सिंह 2025 बैच के सिपाही है। वह गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के महुआपार गांव के निवासी धर्मेंद्र सिंह के बेटे थे। अभिषेक 2025 बैच के कांस्टेबल के रुप में सुरेरी थाने में प्रशिक्षण ले रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों और परिवार को दे दी गई है। अभिषेक की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
जौनपुर में थाना परिसर में प्रशिक्षु कांस्टेबल की मौत:सुरेरी थाने में ट्रेनिंग ले रहे 2025 बैच के अभिषेक सिंह, शाम को बिगड़ी थी तबीयत