![]()
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बुधवार को आईपीएल मैच के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा। लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले को देखते हुए पुलिस ने 14 रूटों पर डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था दोपहर 3 बजे से मैच खत्म होने तक जरूरत के अनुसार लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने दर्शकों और आम वाहन चालकों से शहीद पथ के बजाय वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। इमरजेंसी सेवाओं—जैसे एंबुलेंस, दमकल और शव वाहन—को प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम (9454405155) पर संपर्क किया जा सकता है। ये रहेंगे प्रमुख डायवर्जन कमता–शहीद पथ तिराहा से आने वाले वाहन सुल्तानपुर, रायबरेली और कानपुर रोड जाने के लिए किसान पथ व अन्य चौराहों से होकर गुजरेंगे। कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ की ओर जाने वाले वाहन बाराबिरवा, तेलीबाग, करियप्पा व 1090 चौराहा होकर डायवर्ट होंगे। सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ की ओर ट्रैफिक बंद रहेगा, वाहन लूलू मॉल कटिंग से शहीद पथ पर चढ़ सकेंगे। गोसाईगंज और उतरेठिया क्षेत्र से भारी वाहन किसान पथ के जरिए निकाले जाएंगे। अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो के बीच आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, वैकल्पिक मार्गों से ट्रैफिक भेजा जाएगा। यू-टर्न व्यवस्था में बदलाव, मेदान्ता हॉस्पिटल के पास से यू-टर्न लेना होगा।
भारी वाहनों के लिए खास व्यवस्था बड़े और कमर्शियल वाहन नो-एंट्री खुलने के बाद रात 11 बजे के बजाय मैच खत्म होने के बाद ही शहीद पथ से गुजर सकेंगे। पार्किंग के लिए रूट इकाना स्टेडियम की पार्किंग में जाने वाले बड़े वाहन और बसें अहिमामऊ चौराहा होकर ही प्रवेश कर सकेंगी। नोट- मैच के दिन शहीद पथ और आसपास के इलाकों में भीड़ अधिक रहेगी, इसलिए समय से निकलें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
Source link
इकाना स्टेडियम में एलएसजे और आरआर के बीच मैच:बुधवार को बदला रहेगा ट्रैफिक, इन रास्तों के करें इस्तेमाल