Kasganj Kanwar Yatra 2026 | Police Deployment & Security Arrangements

अमित यादव | कासगंज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कासगंज में 30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से करीब 10 से 12 लाख कांवड़ियों के जनपद पहुंचने की संभावना है।

श्रद्धालु लहरा गंगा घाट, कादरगंज गंगा घाट, पूर्णागिरि गंगा घाट तथा बदायूं के कछला गंगा घाट से गंगाजल लेकर हाथरस, एटा और अन्य जनपदों की ओर रवाना होंगे। इसके लिए जिले में कुल आठ कांवड़ मार्ग चिन्हित किए गए हैं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर डायवर्जन लागू किया गया है। पूरे कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी 24 घंटे निगरानी पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम से की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पूरे जिले को 9 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा ड्यूटी के लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को विशेष ब्रीफिंग देते हुए निर्देश दिए गए हैं कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ कांवड़ियों के प्रति सेवा भाव और सम्मानजनक व्यवहार रखें, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *