![]()
लखनऊ के नाका बसीरतगंज क्षेत्र के खुरशेदबाग कॉलोनी में भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर में आग लग गई। वहीं, स्मार्ट मीटर लगने से मीटर रीडिंग अधिक आने और बिना बताए पोस्ट पेड मीटर का प्रीपेड मीटर में बदलने के मुद्दे पर विधायक नीरज बोरा ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। मामले में उन्होंने जरूरी कार्यवाई की मांग की है। आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित रविवार को ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों के घरों में पानी तक की दिक्कत हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। लाइनमैन मौके पर मौजूद हैं और क्षतिग्रस्त तारों को दोबारा जोड़कर जल्द से जल्द बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। लखनऊ में स्मार्ट मीटर के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। मामले में मनकामेश्वर वार्ड की महिलाएं शनिवार को स्थानीय पार्षद रंजीत सिंह यादव के पास में स्मार्ट मीटर की शिकायत लेकर पहुंची थीं। महिलाओं ने कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है। तब से बिजली का बिल बढ़कर आ रहा है। लगातार बिल माइनस में जाने के कारण बिजली कट रही है। इस बीच महिलाओं की शिकायत को पार्षद ने विधायक नीरज बोरा तक पहुंचाकर महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण समस्या बढ़ गई है। गरीब लोग परेशान हो रहे। बिना बताए प्रीपेड को पोस्ट पेड मीटर में बदल दिया गया। इसके बाद विधायक नीरज बोरा ने मामले में ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है।
Source link
लखनऊ में भीषण गर्मी में जला ट्रांसफार्मर:स्मार्ट मीटर पर विधायक नीरज बोरा ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को लिखा पत्र