आज से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगी रोडवेज बसें:'ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे' नाम से शुरू होगी सेवा, 1 घंटे 45 मिनट में पूरा होगा सफर


लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए सोमवार से बड़ी सुविधा शुरू हो रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) आज से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बसों का संचालन शुरू करेगा। इन बसों को ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे’ नाम दिया गया है। शुरुआत में बसें आलमबाग बस टर्मिनल से संचालित होंगी और यात्रियों को तेज व सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक मिलेंगी बसें रोडवेज के लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर बस सेवा की शुरुआत सोमवार से की जा रही है। पहली बस सुबह 7 बजे और दूसरी सुबह 8 बजे आलमबाग बस टर्मिनल से रवाना होगी। इसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा। शुरुआती संचालन के बाद यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। 90 किलोमीटर की दूरी 1 घंटे 45 मिनट में होगी पूरी नई बस सेवा के जरिए लखनऊ से कानपुर के बीच लगभग 90 किलोमीटर का सफर महज 1 घंटे 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा पहले की तुलना में अधिक आरामदायक होगी। प्रति यात्री 151 रुपये होगा किराया एक्सप्रेसवे पर अधिक टोल शुल्क होने के कारण इस रूट पर प्रति यात्री 151 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। रोडवेज का कहना है कि तेज और बेहतर यात्रा सुविधा को देखते हुए यह किराया तय किया गया है। यात्रियों की शिकायत और सुझाव के लिए कंट्रोल रूम यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर यात्री लखनऊ क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8726005808 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या अपने सुझाव दे सकते हैं। रोडवेज ने यात्रियों से सेवा का लाभ उठाने और फीडबैक देने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *