कानपुर सेंट्रल पर 8 किन्नरों पर कार्रवाई:यात्रियों से न्यूसेंस किए जाने की शिकायत मिलने पर RPF ने लिया एक्शन


कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर RPF ने कार्रवाई की है। स्टेशन के दिल्ली छोर FOB पर गश्त के दौरान RPF टीम ने 8 किन्नरों के द्वारा यात्रियों से न्यूसेन्स करने की शिकायत मिली थी। RPF के मुताबिक, उन्हें रेलवे परिसर में यात्रियों को असुविधा न पहुंचाने और अनुशासन बनाए के लिए पहले भी कहा गया था, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसलिए आरपीएफ ने कार्यवाई की है। RPF कानपुर सेंट्रल ने सभी 8 लोगों को हिरासत में लेकर रेल अधिनियम की धारा 145 के तहत कार्रवाई की। यात्रियों की शिकायतों पर RPF की नजर
RPF के अनुसार, रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रियों से जुड़ी शिकायतों और असुविधा के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। RPF ने यात्रियों से की अपील
RPF कानपुर सेंट्रल ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन परिसर में किसी भी तरह की असुविधा, न्यूसेन्स या सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तत्काल RPF, रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी RPF कर्मी को सूचना दें। RPF इंस्पेक्टर एस एन पाटीदार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा उसकी प्राथमिकता है और रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *