युवक ने पत्नी समेत 6 पर लगाया हत्या का आरोप:रावतपुर मे स्लो पॉइजन देने और 70 लाख मांगने का आरोप


कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी समेत छह लोगों पर सुनियोजित तरीके से स्लो प्वाइजन देकर हत्या की साजिश रचने, लाखों रुपये के जेवर गायब करने और 70 लाख रुपये की मांग कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रावतपुर पुलिस ने पत्नी सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति ने कहा पत्नी मारना चाहती साहब
गणेश नगर निवासी हिमांशु गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 30 जनवरी 2024 को चकेरी थाना क्षेत्र स्थित केडीए कॉलोनी निवासी ज्योति गुप्ता से हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पत्नी का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन विवाद करने लगी। हिमांशु का कहना है कि पत्नी के हाथ का बना भोजन या चाय पीने के बाद उन्हें लगातार उल्टी और तबीयत खराब होने की शिकायत रहने लगी। बाद में परिवार के अन्य सदस्यों की भी खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिवार को संदेह हुआ। हिमांशु के अनुसार, एक दिन वह निर्धारित समय से पहले घर पहुंचे तो उन्होंने पत्नी को मोबाइल पर किसी व्यक्ति से पर यह कहते हुए सुना कि वह योजना के तहत उन्हें धीरे-धीरे जहर (स्लो प्वाइजन) दे रही है। इस बातचीत के बाद उन्हें गंभीर आशंका हुई और उन्होंने घर में हिडन कैमरे लगवा दिए। उनका दावा है कि कैमरों में रिकॉर्ड हुई फुटेज में पत्नी रसोई में चाय में किसी प्रकार का पदार्थ मिलाती हुई दिखाई दी। पीड़ित का आरोप है कि 15 जुलाई 2025 को उन्होंने पत्नी के मायके पक्ष के लोगों को घर बुलाकर वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाई। इस दौरान पत्नी के भाई शुभम, बहन आरती, बहनोई शुभम, चाचा मनोज और चाची कोमल ने मामले को सार्वजनिक न करने और पुलिस में शिकायत न करने की सलाह दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच तलाक की प्रक्रिया पर सहमति बन गई। हिमांशु ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उनकी मां के लॉकर की जांच करने पर करीब छह लाख रुपये क़ीमत के जेवर गायब मिले। इसके बाद पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों ने कथित रूप से 70 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और रकम न देने पर पूरे परिवार को झूठे आपराधिक मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रावतपुर थाने मे पत्नी ज्योति गुप्ता, उसके भाई शुभम, बहन आरती, बहनोई शुभम, चाचा मनोज और चाची कोमल के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पुलिस आयुक्त के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों, कथित वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *