आगरा में गैस सिलेंडर को लेकर सपा का हंगामा:कमर्शियल की जगह अब दुकानों पर दिख रहे घरेलू सिलेंडर, हलवाई बोले-व्यापार के लिए चलाना पड़ रहा


आगरा में गैस की किल्लत ने हलवाईयों के चूल्हों को ठंडा कर दिया है। कमर्शियल सिलेंडर मिल नहीं रहा है। जिसकी वजह से सुबह का नाश्ता महंगा कर दिया है। गैस एजेंसी पर लोगों की गैस न मिलने पर भीड़ लगी हुई है। गुरुवार को लोगों ने कई एजेंसी कर्मचारियों तक की पिटाई तक कर दी। शाहगंज स्थित यादव मिष्ठान भंडार विजय चौधरी ने बताया- गैस की काफी दिक्कत आ रही है। दुकान चलाने के लिए कमर्शियल सिलेंडर मिल नहीं रहा है। व्यापार बंद न हो इसके लिए थोड़ा बहुत धरेलू सिलेंडर से भी काम करना पड़ रहा है। नाश्ता महंगा हो गया है, लोग आ नहीं रहे है, आखिर व्यापार कैसे चलाए। अगर कुछ दिन ऐसी हालत रही तो दुकान को बंद ही करना पड़ेगा। गैस एजेंसियों पर भी धरेलू सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। लेकिन वे भी एजेंसी से खाली हाथ लौट रहे है। गैस न मिलने पर लोगों और गैस एजेंसी के कर्मचारी के भी नोक-झोंक हो रही है। ऐसे में पुलिस भी एजेंसी के पास गश्त लगा रही है। स्थिति को सामान्य रखने के लिए लोगों से अपिल कर रही है। इसके अलावा गैस की किल्लत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तीसरे दिन भी आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन दिया और गैस की समस्या को निपटाने की मांग की। उन्होंने कहा-जहां लोगों के घर में शादी है, अन्य प्रोग्राम है उन्हें पहले गैस दी जाए। बुकिंग की व्यवस्था को ठीक किया जाए। जिससे लोग परेशान न हो। क्यों की पिछले कुछ दिनों में गैस न मिलने पर मारपीट भी हुई है। जो कमर्शियल सिलेंडर की वजह से रेस्टोरेंट बंद हो रहे है। उनकी गैस की व्यवस्था की जाए। कमर्शियल सिलेंडर की वजह से पेठा और जूता उद्योग पर गहरा असर पड़ रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *