इटावा में जहर मिली कोल्डड्रिंक पीने से देवर की मौत:भाभी अस्पताल में भर्ती; पति और जेठ पर जहर देने का आरोप


इटावा में रविवार शाम करीब 5 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहर मिली कोल्डड्रिंक पीने से देवर-भाभी की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को सरसईनावर सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने 34 साल के देवर गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं 38 साल की भाभी ममता भर्ती है। मामला ऊसराहार थाना क्षेत्र के सौथना गांव का है। ममता ने पति और जेठ पर लगाया आरोप ममता ने आरोप लगाया कि उसका पति महावीर सिंह शराब पीने का आदी है और घर का खर्च नहीं उठाता था। विवाद के चलते वह करीब 3 साल पहले पति से अलग होकर बच्चों के साथ देवर गुलाब सिंह के साथ रहने लगी थी। ममता के मुताबिक गुलाब उसके और बच्चों का खर्च उठाता था। ममता का आरोप है कि गुलाब के साथ उसके रहने से महावीर नाराज था। रविवार को महावीर अपने बड़े भाई नरेश के साथ उसके घर आया। आरोप है कि दोनों ने ममता और गुलाब को कोल्डड्रिंक पिलाई, जिसमें कोई जहरीला पदार्थ मिला था। उल्टियां होने के बाद बिगड़ी गुलाब की हालत ममता के अनुसार, कोल्डड्रिंक पीने के बाद उसे उल्टियां होने लगीं। गुलाब सिंह की हालत भी बिगड़ गई और वह घर के बाहर जाकर लेट गया। बाद में उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गुलाब को मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने भी लगाए आरोप गुलाब सिंह की मां ने भी आरोप लगाया कि वह करीब एक साल से ममता और उसके बच्चों के साथ रह रहा था और उनका भरण-पोषण करता था। उनका कहना है कि इसी बात से महावीर नाराज रहता था। आरोप है कि रविवार को महावीर ने नरेश के साथ मिलकर दोनों को कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. ओमकांत राजपूत ने बताया कि महिला और गुलाब सिंह को अचेत अवस्था में लाया गया था। चिकित्सीय परीक्षण में गुलाब की मौत हो चुकी थी। महिला को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने की बात बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई ऊसराहार थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों के जहरीला पदार्थ पीने की सूचना मिली थी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से दोनों के अलग-अलग जहरीला पदार्थ खाने की बात भी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *