![]()
झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के बाहर खाना लेने निकले यात्री को बदमाशों पीटा और उसके पैसे छीन लिए। युवक बदमाशों से बचने के लिए भागकर स्टेशन पहुंचा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए स्टेशन के सामने तक पहुंच गए। पीड़ित ने शोर मचाकर मदद मांगी तो ऑटो चालकों आरोपियों को पकड़ लिया। पहले 2 तस्वीर देखिए… इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। तलाशी लेने पर एक आरोपी के पास से यात्री से छीने गए रुपए भी बरामद हो गए। घटना रविवार रात नवाबाद थाना क्षेत्र में हुई है। बांदा के अतर्रा का रहने वाला नकुल अहमदाबाद की एक फैक्टरी में काम करता है। सोमवार की सुबह उसे साबरमती एक्सप्रेस से अहमदाबाद जाना था। रविवार शाम वह झांसी स्टेशन पहुंच गया था। रात में ट्रेन नहीं होने के कारण वह स्टेशन पर ही रुका था। रात करीब 11 बजे भूख लगने पर वह खाना लेने स्टेशन के बाहर निकला था। तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। अब पूरा घटनाक्रम जानिए… स्टेशन से 700 मीटर दूर चला गया था यात्री यात्री नकुल ने बताया कि स्टेशन के बाहर उसे खाना महंगा लगा। आसपास के लोगों से पूछने पर किसी ने उसे स्टेशन से करीब 700 मीटर दूर सीपरी बाजार के चित्रा चौराहा जाने की सलाह दी। नकुल ने बताया कि उसके पास सफर के लिए कुल 1500 रुपए थे। ऐसे में वह सोचा कि सस्ता खाना लेकर पेट भर लेगा। उसने चित्रा चौराहा के एक होटल से 100 रुपए का खाना पैक कराया और वापस स्टेशन आने लगा। सुनसान रास्ते पर पीछा कर पकड़ा, डंडे से पीटा
नकुल के मुताबिक, चित्रा चौराहा से स्टेशन रोड पर कुछ आगे बढ़ने के बाद उसे सुनसान जगह पर दो युवक पीछे आते दिखाई दिए। एक युवक ने उसे आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन खतरा भांपकर वह तेज कदमों से स्टेशन की ओर बढ़ने लगा। आरोपियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और जेब से रुपए व मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसे डंडे से पीटा और जेब में रखे 1,400 रुपए छीन लिए। आरोपी मोबाइल भी छीनने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच नकुल किसी तरह वहां से भागकर स्टेशन की ओर दौड़ पड़ा। मोबाइल के लिए स्टेशन तक पीछा करते आए नकुल का आरोप है कि दोनों बदमाश उसका पीछा करते हुए रेलवे स्टेशन के सामने तक पहुंच गए। यहां भी उन्होंने उसे पकड़कर मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसके बाद नकुल ने शोर मचाते हुए वहां मौजूद ऑटो चालकों से मदद मांगी, जिसके बाद स्टेशन के सामने मौजूद लोगों ने बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। पब्लिक की मार से एक बेहोश होकर गिरा युवक की मदद की आवाज सुनकर ऑटो चालक और अन्य लोग दौड़े और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। पिटाई के दौरान एक आरोपी बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। लोगों ने उस पर पानी डाला तो उसे तुरंत होश आ गया। यात्री ने जो नोट बताए, तलाशी में वही मिले नकुल ने एक आरोपी की पहचान करते हुए बताया कि इसी युवक ने उसके 1400 रुपए छीने हैं। उसने बताया कि रकम में 500-500 रुपए के दो और 200-200 रुपए के दो नोट हैं। लेकिन खुद को घिरा देखकर आरोपी ने उल्टा नकुल पर ही उसके 5000 रुपए चोरी करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। हालांकि, लोगों ने उसकी तलाशी ली तो आरोपी के पास से नकुल द्वारा बताए गए वही नोट बरामद हो गए। इसके बाद लोगों ने आरोपी की दोबारा पिटाई कर दी। अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ युवक
नकुल ने बताया कि रुपए वापस मिलने के बाद उसने पब्लिक का धन्यवाद किया। उसका कहना था कि वह झांसी में अकेला था और उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। लोगों ने मदद कर बदमाशों को पकड़ा और उसके रुपए वापस दिला दिए। नकुल के मुताबिक, उसके पास यही 1400 रुपए थे। अगर पैसे वापस नहीं मिलते तो अहमदाबाद तक का सफर उसे भूखे पेट ही करना पड़ता। घटना के बाद वह पुलिस से शिकायत किए बिना अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया।
Source link
झांसी में रेलयात्री को बदमाशों ने पीटा, रुपए छीने:स्टेशन से चित्रा चौराहा खाना लेने गया था युवक, शोर सुनकर लोगों ने आरोपियों को पकड़ा