अम्बेडकरनगर पुलिस IGRS रैंकिंग में प्रदेश में नंबर-1:जुलाई-2026 की रैंकिंग में पूरे 125 अंक हासिल कर बनाया रिकॉर्ड


अंबेडकरनगर में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में अंबेडकरनगर पुलिस ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई-2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में जनपद पुलिस ने 125 में से 125 अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसे जिले की पुलिस व्यवस्था और प्रभावी शिकायत निस्तारण की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। एसपी प्राची सिंह के नेतृत्व में मिली सफलता यह सफलता पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के नेतृत्व में हासिल हुई। उनके मार्गदर्शन में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित समीक्षा की गई और अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद, मौके पर जाकर तथ्यों का सत्यापन और प्रत्येक प्रकरण का प्रभावी निस्तारण इस कार्यप्रणाली की प्रमुख विशेषता रही। आईजीआरएस सेल ने निभाई अहम भूमिका आईजीआरएस के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में शिकायतों की लगातार निगरानी की गई। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनका समय पर निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। आईजीआरएस सेल में तैनात महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी, आरक्षी प्रदीप, मनीष, महिला आरक्षी पूजा और ज्योति ने भी शिकायतों के समन्वय और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी थानों के योगदान से मिली उपलब्धि इस उपलब्धि में जिले के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, विवेचकों और पुलिसकर्मियों का भी अहम योगदान रहा। कोतवाली अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, अहिरौली, हंसवर, इब्राहिमपुर, राजेसुल्तानपुर, आलापुर, जहांगीरगंज, कटका, महरुआ, मालीपुर, जैतपुर, भीटी, बेवाना, बसखारी और अलीगंज सहित सभी थानों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। एसपी बोलीं- जनता का विश्वास सबसे बड़ी प्राथमिकता इस अवसर पर एसपी प्राची सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण ही पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करता है। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में भी इसी कार्यसंस्कृति को बनाए रखते हुए आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *