![]()
चित्रकूट के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार टैंकर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद एक बाइक टैंकर में फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। वह बाइक को करीब 6 किलोमीटर तक घसीटते हुए भरतकूप की ओर भागता रहा। सूचना मिलते ही शिवरामपुर पुलिस ने भरतकूप पुलिस को जानकारी दी। घेराबंदी कर पुलिस ने टैंकर और चालक को पकड़ लिया। हादसे के बाद सड़क पर तीनों युवक गंभीर हालत में पड़े थे। वहीं एक बाइक टैंकर में फंस गई थी। इसके बावजूद चालक टैंकर लेकर भरतकूप की ओर निकल गया और बाइक को करीब 6 किलोमीटर तक घसीटता रहा। शिवरामपुर पुलिस ने तत्काल भरतकूप थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विनोद राय टीम के साथ कस्बे में पहुंचे और घेराबंदी कर टैंकर को रोक लिया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया शिवरामपुर चौकी प्रभारी रमेश मिश्रा ने एंबुलेंस की मदद से सड़क पर पड़े तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान पादरी गांव निवासी 24 वर्षीय विक्रम, 26 वर्षीय बच्ची और रायपुरवा माफी निवासी 28 वर्षीय देवकी के रूप में हुई। तीनों दोस्त बताए जा रहे हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान देवकी की मौत हो गई।
जिला अस्पताल में बिगड़ी बच्ची की हालत विक्रम और बच्ची की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मंगलवार रात करीब 1 बजे बच्ची की हालत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर प्रयागराज जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे में अब तक दो युवकों की जान जा चुकी है, जबकि विक्रम का इलाज चल रहा है। टैंकर चालक हिरासत में, हादसे की जांच शुरू भरतकूप थाना प्रभारी विनोद राय ने पुलिस टीम के साथ टैंकर चालक को पकड़कर हिरासत में ले लिया। पुलिस अब हादसे के कारणों और टैंकर चालक की भूमिका की जांच कर रही है। हादसे के बाद टैंकर में बाइक फंसने के बावजूद चालक के वाहन नहीं रोकने और उसे घसीटते हुए भागने की घटना भी जांच का हिस्सा है।
Source link
टैंकर ने दो बाइकों को टक्कर मारी, 2 की मौत:चित्रकूट में एक बाइक टैंकर में फंसी, 6 किमी तक घसीटता रहा ड्राइवर; 3 दोस्त घायल