एसपी ने 11 सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया:कानून व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस लाइन और थानों में भेजे गए


कासगंज जिले में कानून व्यवस्था सुधारने और प्रशासनिक सहूलियत के लिए एसपी ओपी सिंह ने 11 सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। यह फैसला पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया। तबादला सूची के अनुसार, सब इंस्पेक्टर ऊदल सिंह को पचलाना थाना सोरों से पुलिस लाइन भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह का स्वास्थ्य कारणों से न्यायालय सुरक्षा से मोहनपुर थाना सहावर का पहले का तबादला रद्द कर दिया गया। उन्हें अब यूपी-112 में तैनात किया गया है। इसी तरह, सब इंस्पेक्टर परमेश कुमार का भी स्वास्थ्य कारणों से अमापुर थाने से अस्पताल थाना कोतवाली कासगंज का तबादला रद्द कर दिया गया। उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर जगदीश कुमार को अमापुर थाने में ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार को कादरगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य से सोरों थाने भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार को सहावर थाने से कछला बैरियर थाना सोरों भेजा गया। प्रबल प्रताप को कछला बैरियर थाना सोरों से अस्पताल थाना कोतवाली कासगंज में तैनात किया गया है। धीरेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से सहावर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। राजभूषण सिंह को कस्बा पटियाली थाना पटियाली से न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया। अवधेश कुमार दुबे को पटियाली थाने से कादरगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य भेजा गया। विनोद कुमार को पुलिस लाइन से पचलाना थाना सोरों में तैनात किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *