![]()
हापुड़। पिलखुवा कोतवाली इलाके के HPDA इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को एक खाली प्लॉट में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। शव पानी और कीचड़ से भरे स्थान पर पड़ा था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों ने शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक शव पानी और कीचड़ में फंसा हुआ है। कर्मचारियों से पूछताछ शुरू शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान नहीं हो सकी। कीचड़ ज्यादा होने के कारण शव को बाहर निकालने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने आसपास के लोगों और इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक कौन है और वह यहां कैसे पहुंचा। साथ ही मौत की वजह जानने के लिए भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। सभी पहलुओं की जांच की पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान ने बताया कि अज्ञात शव मिलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची है। शव करीब 10 दिन पुराना है। मृतक की पहचान कराने के साथ घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Source link
हापुड़ में खाली प्लॉट में मिला सड़ा-गला शव:कई दिन पुराना होने की आशंका, जांच शुरू