Hapur Nurse Assault Case | Auto Driver Teases And Throws Victim Out

दानिश,हापुड़2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हापुड़ में नर्स से छेड़छाड़ के बाद मारपीट, दांत टूटने का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज किया। - Dainik Bhaskar

हापुड़ में नर्स से छेड़छाड़ के बाद मारपीट, दांत टूटने का आरोप, पुलिस ने केस दर्ज किया।

हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में एक नर्स से ऑटो ड्राइवर ने छेड़छाड़ और मारपीट की। नर्स के विरोध करने पर आरोपी ने उसके दांत तोड़ दिए। इसके बाद सिरोधन बाईपास के पास आरोपी ने नर्स को चलते ऑटो से धक्का देकर फरार हो गया। घायल नर्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नर्स ने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब 9.15 बजे वह गुलावठी से अपने गांव लौट रही थी। घर जाने के लिए उसने रास्ते में एक ऑटो लिया था। सिरोधन गांव से निकलने के बाद ऑटो ड्राइवर ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। नर्स ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

नर्स ने पुलिस से शिकायत की

नर्स का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके दांत टूट गए। इसके बाद सिरोधन बाईपास के पास आरोपी ने उसे चलते ऑटो से धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी ऑटो लेकर मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर नर्स ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने उसकी शिकायत पर ऑटो ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि नर्स की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। आरोपी ऑटो ड्राइवर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *