किसान यूनियन ने अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने की मांग:चित्रकूट में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

चित्रकूट में भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में ट्रैक्टर परेड तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष राम सिंह राही के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कर्वी की नवीन गल्ला मंडी से सदर तहसील पहुंचे। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को…

Read More

सुल्तानपुर में किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन:राष्ट्रपति को भेजे मांग पत्र में MSP, कर्ज माफी और मुफ्त शिक्षा-चिकित्सा की मांगें

सुल्तानपुर में भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किसानों की समस्याओं और विभिन्न राष्ट्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यूनियन ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष बालेंद्र बौद्ध के नेतृत्व में तिकोनिया पार्क में हुआ। ज्ञापन शाम 3 बजे अतिरिक्त…

Read More

कन्नौज में किसान यूनियन का प्रदर्शन:कोल्ड स्टोरेज भाड़े, फर्जी लाइसेंस के खिलाफ एडीएम को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने कन्नौज में कोल्ड स्टोरेज के मनमाने भाड़े और मंडी समिति में फर्जी लाइसेंस के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन के कानपुर मंडल अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के सदस्यों ने…

Read More

प्रतापगढ़ में बिना मुआवजा जमीन पर शुरू हुआ बाईपास निर्माण:गुस्साए किसानों ने प्रशासन के खिलाफ लगाए 'मुर्दाबाद' के नारे

प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील क्षेत्र के बेलहा गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 बाईपास निर्माण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है। प्रभावित किसानों का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि का अधिग्रहण बिना किसी वैधानिक नोटिस या मुआवजे के किया जा रहा है, जबकि निर्माण कार्य जारी है। किसानों ने जिलाधिकारी से…

Read More

जल निगम पर लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप:बागपत में भाकियू अराजक ने खोला मोर्चा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

बागपत में जल निगम के पाइपलाइन कार्यों में कथित अनियमितताओं, घटिया निर्माण और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजक ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिला संगठन मंत्री दिलशाद खान ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को न तो बेहतर सड़कें मिलीं और…

Read More

कासगंज में भाकियू का प्रदर्शन:मुरादाबाद टोल कांड और स्मार्ट मीटर समस्याओं के समाधान की मांग की

कासगंज में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने शुक्रवार को कासगंज तहसील में उप जिलाधिकारी संजीव कुमार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने किसानों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। ज्ञापन जिला अध्यक्ष गुलफान सिंह यादव के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में प्रदेश के किसानों,…

Read More

किसान यूनियन के उपाध्यक्ष को नजरबंद किया:किसानों की समस्याओं को लेकर हरदोई में प्रधानमंत्री से मिलना चाहते थे

फर्रुखाबाद में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्हें मंगलवार शाम से उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए हरदोई जाने की तैयारी में थे। प्रधानमंत्री हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का…

Read More

भाकियू (महात्मा टिकैत) ने किसानों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन:एमएसपी खरीद, मुकदमे वापसी सहित कई मांगें, आंदोलन की चेतावनी

बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिलाध्यक्ष कमल पंडित के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम संबोधित किया गया। ज्ञापन में रबी फसलों, विशेषकर गेहूं और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सुनिश्चित खरीद की मांग की गई।…

Read More