दंपति की मौत में गायब कपड़ों का रहस्य:पति ने पत्नी की सलवार पहनी थी, कपड़ों की तलाश में गोल्ड मेडलिस्ट डॉग मैरी की मदद


बिजनौर में शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में सोमवार से लापता दंपति के शव मंगलवार को अलग-अलग जगह मिले थे। पति का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि पत्नी का शव नदी किनारे मिला। जांच के दौरान पति के कपड़े गायब होने और उसके पत्नी की सलवार पहने मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अब गायब कपड़ों की तलाश के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है। देशराज के कपड़ों की तलाश में जुटी मैरी बुधवार शाम करीब 4 बजे संभल से डॉग स्क्वायड की टीम बिजनौर पहुंची। टीम के साथ सात साल की लैब्राडोर स्निफर डॉग मैरी भी थी। मैरी अपने बैच की गोल्ड मेडलिस्ट बताई जा रही है। टीम पहले मृतक देशराज के घर पहुंची और इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। जंगल और आने-जाने वाले रास्तों पर तलाश डॉग स्क्वायड ने देशराज का शव मिलने वाले स्थान और आसपास के जंगल में कपड़ों की तलाश की। इसके बाद घटनास्थल से आने-जाने वाले रास्तों पर भी खोजबीन की गई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देशराज के कपड़े कहां और किन परिस्थितियों में गायब हुए। तीन किलोमीटर तक गंध पहचानने में माहिर है मैरी पुलिस के मुताबिक, मैरी करीब तीन किलोमीटर के दायरे में गंध के आधार पर सुराग तलाशने में सक्षम है। हाल ही में संभल में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में भी मैरी ने गमछे की गंध के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में पुलिस की मदद की थी। दोनों के कपड़े गायब मिलने से उठे सवाल पुलिस के सामने इस मामले में कई सवाल हैं। बताया गया कि देशराज के कपड़े गायब थे और उसके शरीर पर पत्नी की सलवार मिली। वहीं पत्नी सुषमा के शरीर पर नीचे का कपड़ा नहीं था। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस कपड़ों की तलाश के साथ मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह सामने आई पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, देशराज की मौत हैंगिंग यानी फांसी से हुई, जबकि सुषमा की मौत गला दबाने से हुई। दोनों की मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। एडीजी और डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया घटना के बाद देर शाम बरेली के एडीजी रमित शर्मा और मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही पुलिस एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि गायब कपड़ों की तलाश के लिए संभल से डॉग स्क्वायड की मैरी को बुलाया गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *