- Hindi News
- International
- World News Updates; Trump Pakistan China | Russia Saudi Arabia Meta Description: International Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, And World Latest Pictures Videos, Pictures, And More From Dainik Bhaskar.
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका के न्यूयॉर्क में पुलिस ने 89 हथियारों की तस्करी की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। इस सिलसिले में एक पाकिस्तानी नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद हथियारों में कम से कम 17 चोरी की बंदूकें शामिल हैं। आरोपी इन हथियारों को अमेरिका से कनाडा तस्करी कर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।
यूएस अटॉर्नी ऑफिस फॉर सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क के मुताबिक, गुरुवार को न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस ने स्टेट रूट-90 पर एक वाहन को रोका। पूछताछ के दौरान वाहन में सवार लोगों के जवाब संदिग्ध लगे। इसके बाद तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी संख्या में हथियार मिले। कुछ हथियार कार की पिछली सीट पर भी रखे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में 22 वर्षीय मलिक ब्रॉमफील्ड कनाडा का नागरिक है। 25 वर्षीय फैजान अली पाकिस्तान का नागरिक है, जबकि 22 वर्षीय कमाल सलमान कनाडा, अमेरिका और जॉर्डन की नागरिकता रखता है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, फैजान अली के पास किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर जारी एक्सपायर पाकिस्तानी नेशनल ड्राइविंग परमिट भी मिला।
तीनों आरोपियों पर अमेरिका से अवैध तस्करी, बिना लाइसेंस हथियार कारोबार, चोरी के हथियारों की ढुलाई और अवैध हथियार रखने जैसे आरोप लगाए गए हैं। मलिक ब्रॉमफील्ड पर विदेशी नागरिक होते हुए अवैध हथियार रखने का अतिरिक्त आरोप भी लगाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों में दोष साबित होने पर 5 से 15 साल तक की जेल हो सकती है। हालांकि, अंतिम सजा अदालत तय करेगी।
कार्रवाई में न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस, FBI और ATF की संयुक्त टीम शामिल रही। यूएस अटॉर्नी जे क्लेटन ने कहा कि आरोपी 80 से ज्यादा हथियार कनाडा भेजने की कोशिश कर रहे थे। FBI अधिकारियों ने कहा कि ऐसी तस्करी दोनों देशों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।
