Youth Shot Chasing Thief, Referred to Higher Center

नंद कुमार | एटा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के छोटी जरारी गांव में शनिवार देर रात एक अज्ञात चोर ने घर में घुसकर युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। घर में चोर घुसने पर एक महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर 30 वर्षीय कौशलेंद्र पुत्र रामलड़ैते चोर के पीछे दौड़ा। इसी दौरान भाग रहे बदमाश ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली कौशलेंद्र के पैर में लगी और आरोपी मौके से फरार हो गया।

हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया।

पुलिस जांच में जुटी

जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। घायल का उपचार कराया जा रहा है और अज्ञात बदमाश की तलाश के लिए पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *