Varanasi Malabar Models Dazzle on Ramp; Nuwa Collection Launch

वाराणसी में बुधवार को मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के भेलूपुर शोरूम पर महिलाओं ने सोने की बढ़ती कीमतों और कम उपलब्धता के बाद हीरे को विकल्प बनाया। शिक्षक संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतिका दुबे ने ज्वैलरी के नए कलेक्श ‘नुवा’ (NUWA) को लांच किया।

.

उन्होंने प्रकृति के सूक्ष्म पैटर्न, बनावट और आकारों से प्रेरित ज्वेलरी से पर्दा हटाया और पहनकर पहली ग्राहक बनी। इसके साथ तमाम कलेक्शन का आगाज किया। प्राकृतिक हीरे की ज्वैलरी के नए कलेक्शन पर महिलाओं ने अपनी राय दी। इस दौरान मॉडल ने रैंपवॉक कर सभी का मन मोह लिया।

ऋतिका दुबे ने बताया कि ‘नुवा’ कलेक्शन की मुख्य विशेषता इसका प्रकृति से जुड़ाव है। इन आभूषणों के डिज़ाइनों में हमारे आसपास की दुनिया में पाए जाने वाले जटिल पैटर्न, जैसे मधुमक्खियों के छत्ते, आकर्षक स्ट्राइप्स, जैविक संरचनाओं और प्रवाहमयी तरल आकृतियों को बेहद खूबसूरती से ढाला गया है।

पूरे कलेक्शन को 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने में तैयार किया गया है। हीरों की प्राकृतिक चमक को और बढ़ाने के लिए इसमें रंगीन रत्नों, आधुनिक सिरेमिक कलर एनामेलिंग और मल्टी-टोन रोडियम फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जो पारंपरिक आभूषणों से अलग एक समकालीन और बोल्ड लुक प्रदान करते हैं।

वाराणसी में डायमंड ज्वेलरी लांच करती ऋतिका दुबे।

वाराणसी में डायमंड ज्वेलरी लांच करती ऋतिका दुबे।

नुवा-3.0 की लांचिंग पर शोरूम मैनेजर समीरपति त्रिपाठी ने बताया कि ‘नुवा’ कलेक्शन पर्यावरण को जोड़ता है। जो प्रकृति के सूक्ष्म पैटर्न, बनावट और आकारों से गहराई से प्रेरित है। वाराणसी की पारंपरिक कलाओं ओर पर्यावरण को सहेजे है। कंपनी के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *