रेप के समय महिला गर्भवती थी। फोटो एआई जनरेडेट है।
मोहाली के जीरकपुर में पति को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर एक महिला से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने महिला को अदालतों में अच्छी पकड़ का हवाला दिया था और उसे विश्वास दिलाया था कि वह उसके पति को जेल से निकलवा देंगे।
.
पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा की रहने वाली है और जीरकपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। वह मोहाली में सिंहपुरा गांव, नगला रोड स्थित माया गार्डन में रहती थी। रेप के समय पीड़िता गर्भवती थी। इस मामले की शुरुआती जांच उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस ने की थी।
हालांकि, अब इसे घटनास्थल के अधिकार क्षेत्र के कारण पंजाब की जीरकपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। अब पंजाब पुलिस इस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विस्तार से जानिए पूरा मामला…
- झांसा देकर जाल में फंसाया: पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि उसका पति गुलशेर यूपी की अमरोहा जेल में बंद था। इस दौरान जीरकपुर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते समय उसकी मुलाकात बदायूं (यूपी) के रहने वाले आमिर और करनाल (हरियाणा) के रहने वाले सोनू से हुई। दोनों ने उसे विश्वास दिलाया कि अमरोहा का रहने वाला उनका साथी इमरान अदालतों में अच्छी पकड़ रखता है और वे उसके पति की जमानत करवा देंगे। जमानत का झांसा देकर आरोपी पीड़िता को अपने साथ अमरोहा ले गए।
- गेस्ट हाउस में तीनों रेप किया: 7 सितंबर, 2025 को वे उसे अमरोहा स्थित जोया गेस्ट हाउस लेकर पहुंचे, जहां इमरान पहले से मौजूद था। आरोप है कि वहां तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आमिर और सोनू इससे पहले भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुके हैं। आरोपियों ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
- पीड़िता करीब 2 महीने की गर्भवती थी: पीड़िता का पति गुलशेर 23 सितंबर 2025 को जेल से बाहर आया। इसके कुछ समय बाद पीड़िता की तबीयत खराब हुई। उसके पेट में दर्द हुआ। जब उसने अल्ट्रासाउंड करवाया तो पता चला कि वह 2 महीने की गर्भवती है। उस समय उसका पति जेल में था। यह पता चलने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उसके पति ने इस बारे में पूछा तो वह डरी हुई थी, लेकिन उसने पूरी घटना उसे बता दी। इसके बाद दोनों ने पुलिस को शिकायत दी।
- यूपी पुलिस की जांच में खुला राज: 8 अक्टूबर, 2025 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता करीब 2 महीने की गर्भवती थी। पीड़िता ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के थाना डिडौली में शिकायत दर्ज कराई थी।
- जीरकपुर क्षेत्र के अंतर्गत घटित हुई थी: इसके बाद पुलिस ने जांच कर 12 जनवरी, 2026 को मामले में FIR दर्ज की। डिडौली पुलिस के निरीक्षक सतीश कुमार ने जब मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि पीड़िता द्वारा बताई गई तारीख और यूपी का घटनास्थल मेल नहीं खा रहे हैं। जांच में साफ हुआ कि यह घटना 8 अगस्त 2025 को पंजाब के एसएएस नगर (मोहाली) जिले के थाना जीरकपुर क्षेत्र के अंतर्गत घटित हुई थी। उस समय महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए, जिससे वह गर्भवती हुई होगी।
- यूपी पुलिस ने मार्च में केस ट्रांसफर के लिए पत्राचार किया: इसके बाद भी यूपी पुलिस मामले की जांच करती रही। इस दौरान महिला का मेडिकल भी करवाया गया। पुलिस ने मार्च 2026 में जांच के दौरान चिकित्सा परीक्षणों से पुष्टि कराई कि पीड़िता लगभग 6 माह की गर्भवती है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस के बीच मामले के स्थानांतरण को लेकर पत्राचार हुआ।
- जून में मामला पंजाब पहुंचा और नई FIR हुई: 19 जून, 2026 को तकनीकी साक्ष्यों और अधिकार क्षेत्र के आधार पर यह मामला आधिकारिक रूप से थाना जीरकपुर (एसएएस नगर, पंजाब) में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां नई FIR दर्ज की गई।
जीरकपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला
जीरकपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान आमिर (नाजिम अली का पुत्र), सोनू (रामफल/अफजल का पुत्र) और इमरान (इश्तयाक का पुत्र) के रूप में हुई है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें:-
लुधियाना में पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप:मां बोली- एक महीने से शोषण कर रहा था, बच्ची के पास मिले ₹50

लुधियाना में एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने रेप किया। आरोपी पिछले करीब एक महीने से बच्ची को पैसे का लालच देकर गलत काम कर रहा था। फिलहाल मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…