Sambhal Auto Driver Assault Case

सनी गुप्ता, संभल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न अड्डे पर ऑटो रोककर 500 रुपए की अवैध वसूली मांगने और रकम देने से इनकार करने पर ऑटो का शीशा तोड़ने का आरोप लगा है। ऑटो चालक और उसके परिवार के साथ मारपीट व गाली-गलौज का भी आरोप है। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

परिवार के साथ मुरादाबाद जा रहा था ऑटो चालक

बुकनाला गांव निवासी लाजवाब पुत्र फरमान हैदर ने बताया कि मंगलवार सुबह वह परिवार के साथ ऑटो से मुरादाबाद जा रहा था। आरोप है कि मढ़न अड्डे पर पहुंचते ही सुहेल पुत्र चुन्नी खां, जुबेर पुत्र अनवार, इमरान पुत्र वकील, अरमान पुत्र नफीस और साउन पुत्र जमील निवासी मढ़न ने ऑटो रोक लिया। लाजवाब का आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी-डंडे और सरिया थे। सुहेल ने सड़क पर ऑटो चलाने के बदले 500 रुपए मांगे।

रुपये देने से मना करने पर शीशा तोड़ने का आरोप

पीड़ित के मुताबिक, 500 रुपए देने से मना करने पर आरोपियों ने सरिया से ऑटो का अगला शीशा तोड़ दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।लाजवाब का आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि अगर सड़क पर ऑटो चलाना है तो पैसे देने होंगे, वरना ऑटो नहीं चलने देंगे।

शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने कराया बीच-बचाव

मारपीट का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर लाजवाब और उसके परिवार को बचाया। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। लाजवाब की भाभी के विरोध करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज करने का आरोप है।

शाम को थाने पहुंचकर दी शिकायत

पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच दोपहर करीब 2 बजे तक विवाद होता रहा। इसके बाद शाम 5:30 बजे पीड़ित पक्ष असमोली थाने पहुंचा और पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दी।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित पक्ष देर शाम थाने पहुंचा और पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *