मुरादाबाद में 8 कोचिंग सेंटरों पर छापे, एक सील:फायर डिपार्टमेंट की सिफारिश के बाद भी कुछ पर अधिकारी मेहरबान; कल भी चलेगा अभियान


मुरादाबाद शहर में मंगलवार को डीएम-एसएसपी द्वारा गठित टीमों ने कुल 8 कोचिंग सेंटरों को चेक किया। इस दौरान एक कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया। जबकि कुछ सेंटरों को सील करने की फायर डिपार्टमेंट की स्पष्ट सिफारिश के बाद भी अधिकारी इन पर कार्रवाई करने में झिझक रहे हैं। कोचिंग सेंटरों और शैक्षणिक संस्थानों की चेकिंग का यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहेगा। मुरादाबाद के फायर सेफ्टी ऑफिसर ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को शहरी क्षेत्र में कुल 8 कोचिंग सेंटरों को चेक किया गया है। इनमें कांठ रोड पर स्थित आकाश कोचिंग सेंटर, प्रकाश नगर चौराहे पर प्रयास कोचिंग सेंटर,रामलीला ग्राउंड के पास माईल स्टोन कोचिंग सेंटर, जाट कालोनी में स्टडी प्वाइंट क्लासेस, रामलीला मैदान के पास रामानुज कोचिंग सेंटर, कांठ रोड पर जेनेसिस कोचिंग सेंटर, मोशन कोचिंग सेंटर और इनफिनिटी कोचिंग सेंटर शामिल हैं। ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि फायर एनओसी नहीं होने पर चाणक्य एकेडमी कोचिंग को सील कर दिया गया है।
फायर सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि जिन 8 कोचिंग सेंटरों को चेक किया गया है उनमें से तीन-चार में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। इस बारे में एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है जो जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। डीएम के निर्देश पर ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
ज्ञान प्रकाश शर्मा का कहना है कि बीते दिन शहरी क्षेत्र में कुल 25 कोचिंग सेंटर चेक किए गए थे। इनमें से 2 को सील करने की सिफारिश जिला प्रशासन को भेजी गई थी। जिसमें स्कॉलर्स डेन और चाणक्य एकेडमी शामिल हैं। फायर ऑफिसर का कहना है कि उनका डिपार्टमेंट सीधे सीलिंग की कार्रवाई नहीं कर सकता, इसके लिए डीएम आदेश की जरूरत होती है। प्रशासन को ऐसे कोचिंगों की रिपोर्ट दे दी गई है जिनके पास फायर की एनओसी नहीं है और जो नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, आगे की कार्रवाई प्रशासन को करनी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *