![]()
लखनऊ NSUI का पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आवाहन। प्रदर्शन में
.
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने का आवाहन किया गया था। मगर प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही विभिन्न जनपदों में NSUI और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया गया।
अमेठी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह को रात्रि 12 बजे हाउस अरेस्ट किया गया। सोशल मीडिया पर हाउस अरेस्ट की वीडियो साझा करते हुए कहा कि हम छात्रों के लिए आवाज उठाना चाहते थे मगर विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास करते हुए हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यह सरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से घबराई हुई है इसलिए पुलिस का सहारा ले रही है।
NSUI प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने कहा कि हम लोग राहुल गांधी की सिपाही हैं रुकने वाले नहीं। यह विरोध प्रदर्शन जरूर होगा। हमारे कितने साथियों पर कार्रवाई हो जाए मगर फिर भी पूरे प्रदेश से बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता युवाओं की आवाज बनने के लिए लखनऊ पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी ने हम लोगों को युवाओं के हित में आवाज उठाने के लिए कहा है इसलिए आज हमारे सभी कार्यकर्ता राज भवन का घेराव करेंगे और छात्रों बेरोजगारों की आवाज को बल देंगे।